Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अंडरआर्म्स बनाएं खूबसूरत

     बढती उम्र और आपकी  सेहत और खूबसूरती की तमाम समस्याएं| सबसे बड़ी समस्या त्वचा पर देखने को मिलती है | त्वचा पर झुर्रियां सबसे और बड़ी समस्या है । ये आपकी बढती उम्र का लक्षण है |

  how-to-get-rid-of-wrinkles-under-armpit

अगर कम उम्र में भी आपके अंडरआर्म्स पर झुर्रियां बननी शुरू हो सकती है। ये क्यों शुरू होता है और कैसे इनसे बच सकते हैं आईये बताते हैं…

लक्षण: सबसे साधारण लक्षण इस समस्या का वजन घटने से है। वजन घटने से त्वचा पर झुर्रियां दिखने लगतीं हैं |

ठीक करने के उपाय: बाज़ार बहुत से क्रीम और तरीके उपलब्ध हैं, जो आपको इन समस्याओं से आपनो काफी हद तक बचाएगी|आईये जानते हैं क्या हो वो..

टोपिकल क्रीम: यह क्रीम आपको डॉक्टर से परामर्श करने के बाद कोई भी केमिस्ट की दूकान से प्राप्त हो सकती है। यह ट्रॉपिकल रेटिनोइड्स  कोलेजन  को बनाती है और इस तरह झुर्रियों को समय रहते दूर कर देती है। इस क्रीम के अलावा आप रेटिनॉल सम्बंधित क्रीम और CoQ10 का भी उपयोग कर सकती है। इन क्रीम का लगातार उपयोग करने से आप इस झुर्रियों की समस्या से छुटकारा पा सकते है।

how-to-get-rid-of-underarm-hair-naturally

रीसर्फेसिंग: यह इलाज अंडरआर्म्स के झुर्रियों को दूर करने के लिए अपनाया जाता है। रीसर्फेसिंग प्रक्रिया को लेज़र रीसर्फेसिंग से किया जाता है,जो त्वचा के टिश्यू की परत को गरम कर इलास्टिन और कोलेजन को बनाता है। इस प्रक्रिया में सही से इलाज करने से आप झुर्रियों से आसानी से छुटकारा पा सकते है और साथ ही कोमल अंडरआर्म्स बिना झुर्रियों के प्राप्त कर सकते है। अंडरआर्म्स से झुर्रियों को दूर करने के लिए एक और उपाय डर्माब्रेसन है। इस प्रक्रिया को डर्मेटोलॉजिस्ट वायर ब्रश  के उपयोग से त्वचा की उपरी परत को निकालते है और नए टिश्यू को बनाने में सहायक करते है। इस प्रक्रिया को अपनाने से कुछ समय में झुर्रियां दूर हो जाती है।

 सर्जरी: अगर आपकी अंडरआर्म्स के नीच बनी झुर्रियों की समस्या ज्यादा गंभीर है तो आपके पास सर्जरी के अलावा कोई और आप्शन नहीं बचता। कांख के झुर्रियों को बॉडी कोन्तौरिंग सर्जरी  से निकाला जाता है या आर्म लिफ्टसे दूर किया जाता है। इन उपाय से अधीक त्वचा निकल जाती है और कांख के नीचे की त्वचा टाइट होने लगती है। इस तरह आप झुर्रियों को कांख से दूर कर पाएंगी और साथ ही स्लीवलेस कपड़ो को बिना कोई दिक्कत के पहन सकेंगी।
 ट्राईसेप स्ट्रेच:कुछ आवश्यक इलाज के साथ व्यायाम भी इस समस्या को दूर करने में सहायक है। ट्राईसेप स्ट्रेच आपके कांख के अंदरूनी भाग को टाइट, मजबूत करते है और साथ ही इन्हें बढ़िया आकार भी प्रदान करते है।
  • कमर जितनी दूरी (hip- width distance) तक अपने पैरो को फैलाकर खड़े हो जाए।
  • अपने दाहिने हाथ में हल्का डंबल (dumbbell) पकड़ लें और अपने हाथो को अपने कंधो की लम्बाई तक (parallel to shoulder) सीधा स्ट्रेच करें।
  • अब इस डंबल को अपने सिर की ओर ले लें और फिर कोनी को मोड़ते हुए अपने दाहिने कंधे पर लाए।
  • इस मुद्रा को 30 सेकंड के लिए बना कर रखें और फिर इस प्रक्रिया को अपने बाएं हाथ से दोहराए।

        आपको बता दें ऊपर दिए गए उपाय और क्रीम अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.