Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ऑनलाइन ऑर्डर किए खाने में मिले 40 मरे हुए कॉक्रोच, सोशल मीडिया पर वीडियो हुई वायरल

चीन के शैन्तोऊ शहर में एक मामला सामने आया है जहां ऑनलाइन ऑर्डर किए गए खाने में मरे हुए काक्रोच पाए गए।

महिला ने डिनर के लिए डक डिश ऑर्डर की थी। जब महिला ने खाने के लिए पैकेट को खोला तो हैरान रह गई। पैकेट में मरे हुए काक्रोच थे। महिला ने पैकेट में मौजूद काक्रोचों की वीडियो भी बनाई है जोकि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। महिला की दोस्त ने दावा किया है कि खाने में करीब 40 से अधिक कॉक्रोच थे। महिला ने पुलिस और रेस्त्रां को शिकायत की। रेस्त्रां ने घटना को लेकर माफी मांगी है। पुलिस स्थानीय फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मिलकर मामले की जांच कर रही है।