Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

25 मई : दैनिक राशिफल में जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

मेष:मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु फिर भी बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृष:मन अशान्त रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकत रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय भी बढ़ सकती है।

मिथुन:आत्मविश्वास में कमी आयेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कुछ मामलों में वैचारिक मतभेद भी हो सकते हैं। 

कर्क:मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से बचने का प्रयास करें। सन्तान को स्वास्थ विकार हो सकते हैं। 

सिंह:आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेगें, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

कन्या:नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में इच्छा-विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। 

तुला:परिवार में आपसी सहयोग रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 

वृश्चिक:मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संयत रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। 

धनु:मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मत भेंट हो सकते हैं। 

मकर:आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कुंभ:आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। 

मीन:शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शिक्षा के लिए विदेश यात्रा सम्भव है।