Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

200 किलोमीटर चलकर खुद दिल्ली के बायोडायवर्सिटी पार्क में आ गया तेंदुआ

img_20161123071330नई दिल्ली : नेशनल पार्क से एक तेंदुआ  यमुना के किनारे होता हुआ राजधानी में मौजूद यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में आ गया है। यह पार्क दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है। तेंदुए का वीडियो भी बनाया गया है और इसमें तेंदुए की हरकतों को आसानी से देखा जा सके|

इस तेंदुए के बायोडायवर्सिटी पार्क में आने से देश के जाने-माने बायोडायवर्सिटी एक्सपर्ट प्रोफेसर सीआर बाबू काफी उत्साहित है। वह इसलिए खुश हैं  क्योंकि इस पार्क में तेदुंए जैसा बड़ा जानवर खुद ही चलकर आया है। इस पार्क का काम 2004 में शुरू हुआ था और अब यहां पर हर तरह की वनस्पति मौजूद है। पार्क में सैलानी परिंदे भी आते हैं। यहां पर जंगली खरगोश है, नेवले हैं, कोबरा है, जंगली बिल्ली है और नीलगाय है। लेकिन इन सबके ऊपर की श्रेणी वाला जानवर नहीं था, लेकिन यह कमी कलेसर नेशनल पार्क से खुद चलकर आए इस तेंदुए ने पूरी कर दी है। 
यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में तेंदुआ पिछले 15 दिनों से रुका हुआ है। अब तक तेंदुए ने नीलगाय और खरगोश का शिकार किया है। यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क के इंचार्ज डॉक्टर फैयाज खुदसर का कहना है कि पार्क के चारों तरफ बड़ी आबादी है और ऐसे में तेंदुए की सुरक्षा को देखते हुए इसे यहां से पकड़कर वापस कलेसर नेशनल पार्क पहुंचा देने पर भी विचार चल रहा है। इसके आने की सूचना शहर के लोगों तक पहुंच चुकी है। ऐसे में चिंता बनी हुई है।
400 एकड़ के पार्क को अपना घर समझकर बैठा है तेंदुआ 
यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क का एरिया साढे चार सौ एकड़ है और यह तेंदुआ इसको अपना घर समझ चुका है।न लेकिन आसपास की आबादी को देखते हुए बायोडायवर्सिटी एक्सपर्ट इस तेंदुए को पिंजरे में पकड़कर वापस कलेसर नेशनल पार्क में छोड़ने की योजना बना रहे हैं। जानकारों के मुताबिक यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में दूर से चलकर तेंदुए का आना और इसके बाद इस पार के अंदर 15 दिनों से ज्यादा ठहरना इस बात को दिखाता है कि बायोडायवर्सिटी पार्क में हर लेवल पर वनस्पति और जीवों को सपोर्ट करने वाला फ्लोरा और फॉना मौजूद है। 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.