Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

17 मई:जानिए कैसा होगा आज आपका दिन

1. मेष- आज किसी कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे यात्रा की योजना बनेगी। विवादों से बचने का प्रयास करें। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। लाल रंग शुभ है।

2. वृष- जॉब में प्रोग्रेस तथा चेंज की दिशा में बढ़ेंगे। राजनीति में लाभ से मन हर्षित रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। प्रेम में तनाव हो सकता है। नीला रंग शुभ है। हेल्थ से कष्ट संभव है। तिल का दान करें।

3. मिथुन- किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें। धन के आगमन होने की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क- आज छात्रों का दिन बेहतर रहेगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। फ़िल्म तथा मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के आगमन की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह- आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। पीला रंग शुभ है। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ लाभकारी है।

6. कन्या- आज अपने पारिवारिक दायित्व निभाने में व्यस्त रहेंगे। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। बैंकिंग और आई टी सेक्टर में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें।

7. तुला- रुका धन प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी। हेल्थ से कष्ट संभव है। बीपी तथा शुगर के पेशेन्ट सावधानी बरतें। हरा रंग समृद्धि कारक है। गरीबों में अन्न का वितरण करें।

8. वृश्चिक – राजनीति तथा प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ आनन्दमय रहेगा। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। हरा रंग प्रगतिकारक है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

9. धनु- अत्यंन्त व्यस्तता के बावजूद परिवार में किसी विशेष कार्य के लिए समय निकाल लेंगे। आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे। पीला रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। श्री कृष्ण जी की उपासना करें।

10. मकर- आज क्रोध से बचने का समय है। आई टी और मैनेजमेंट के लोगों को आज ऑफिस वर्क में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बहुत बेहतर नहीं रहेगा। श्री सुन्दरकाण्ड  का पाठ करें।

11. कुंभ – धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। नीला आज का आपका शुभ रंग है। श्री हनुमान जी की उपासना करें।

12. मीन- आज आप नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे। श्वांस के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। धन का आगमन होगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। हरा रंग शुभ है। श्री हनुमानचालीसा  का पाठ करें।