Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हत्या के आरोपी की सगे भाई ने की थी हत्या

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
  • पसगवां थाना क्षेत्र के कस्बा बरवर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गांधीनगर निवासी श्यामाचरन पर दरोगा की हत्या समेत कई मामले दर्ज थे। 26 जनवरी को पैतीपुर गांव के पास अज्ञात लोगों ने श्यामाचरण की पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के भाई पातीराम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
  • गुरुवार को एएसपी ने पुलिस लाइन सभागार में हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि श्यामचरण पर आठ से अधिक गंभीर अपराधिक मामले दर्ज थे। वह 10 साल पहले दरोगा की हुई हत्या के मामले में भी जेल गया था। करीब दो साल पहले उसने अपने पिता नोखे लाल की गला दबाकर हत्या कर दी थी।
  • परिवार वालों ने आत्महत्या की बात कह रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। पिता की हत्या करने के बाद से श्यामाचरण अपने ही परिवार पर कहर ढाने लगा। आए दिन मां और भाइयों की पिटाई करता था।
  • घरों की महिलाओं पर बुरी नजर रखता था। कई बार पातीराम पर भी जानलेवा हमला कर चुका था। इससे परेशान होकर पातीराम ने श्यामचरन की हत्या करने की ठान ली।
  • 23 जनवरी की शाम करीब आठ बजे जब श्यामाचरन पड़ोस के गांव से अत्यधिक शराब पीकर घर वापस आ रहा था तो पातीराम ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और उसी का डंडा छीनकर प्रहार कर श्यामचरन को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।