Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सड़क हादसे में एक महिला सहित छः की मौत, पांच घायल

लखीमपुर-खीरी(देव श्रीवास्तव): ट्रक और मैजिक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक महिला सहित छः लोगों की मौके पर मौत हो गई। तो वहीं पांच और गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत घबर लिखे जाने तक गम्भीर बनी हुई थी। सूचना पर मौके पर पहुंच पुलिस ने जहां शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। तो वहीं स्वास्थ्य महकमें द्वारा घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

accident-01

कौन हुआ हादसे का शिकार:

जानकारी के अनुसार ईसानगर थाना क्षेत्र के अदलीसपुर चौराहे के पास बुधवार करीब 12 बजे एक ट्रक व मैजिक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में मैजिक चालक संजय दीक्षित (55) निवासी गांव शाहपुर, रामदेवी (28) पत्नी दयाराम निवासी बैबहा थाना ईसानगर, कधई (55) पुत्र राजमंगल, चुन्नू खान (56) पुत्र बाबू खान व मुसाफिर पाल (45)  निवासीगण ग्राम बसैगापुर थाना फूलबेहड सहित एक अज्ञात की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक इन अन्य चार की पहचान नहीं हो सकी थी। वहीं इस दुर्घटना में मैजिक सवार पांच अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।  जिनमें थाना ईसानगर के गांव ओझापुरवा निवासी रमेश कुमार व थाना क्षेत्र के ही गांव बैबहा निवासी दयाराम पुत्र बाबूराम, गांव गुधरिया निवासी छोटकऊ (12) पुत्र नेतराम, ग्राम बसैगापुर निवासी विष्णु व थाना फूलबेहड के गांव बसैगा निवासी महेश गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी को समाजवादी 108 सेवा से जिला अस्पताल लाया गया। खबर लिखे जाने तक सभी की हालत नाजुक बनी हुई थी। 
kheri2

हादसे का जिम्मेदार कौन ?

कानून व्यवस्था को ताक पर जिले भर में सभी तहसीलों को जोडने वाले रास्तों पर धडल्ले से मैजिक चलाई जा रही हैं। इन मैजिकों पर आठ सवारी का परमिट होता है। इसके बावजूद मैजिक चालक रास्ते में पडने वाले थाने व चौकियों पर सुविधा शुल्क देकर परमिट से ज्यादा सवारियां बैठाते हैं। जिनकी संख्या 16 सवारियों तक भी पहुंच जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि ऐसे हादसे का जिम्मेदार किन्हे माना जाए?

Leave a Reply

Your email address will not be published.