Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

साठा धान प्रतिबंध सहित तीन मांगों का ज्ञापन सीएम को भेजा

मोहम्मदी-खीरी।
जल संरक्षण,लोगों को स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने, तालाबों में पानी भरवाने तथा साठा धान पर प्रतिबंध लगवाने जैसी मांगों को लेकर राष्ट्र रक्षक दल ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी नागेंद्र सिंह को सौंपा।
 01ज्ञापन में कहा गया है कि अंधाधुंध भूजल के दोहन से भूजल का स्तर लगातार नीचे जा रहा है। भूमिगत जल को रिचार्ज करने के लिए नीति बनाई जाये तथा साठा धान व यूकेलिप्टिस के पेड़ों पर प्रतिबंध लगाया जाये। वर्षा कम होने से तालाब व पोखर सूख चुके हैं। इंडिया मार्का हैंडपम्प व नलकूप खराब पडे़ हैं। नलकूपों की मरम्मत करा कर तालाबों में पानी भरवाया जाये। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना व समाजवादी पेंशन योजना की चयन प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी की गई है। योजनाओं का लाभ पात्रों को न मिलकर अपात्रों को मिल रहा है। अपात्रों का सत्यापन कर उनके नाम काटे जाएं। चक रोड, ग्रामसभा की भूमि, आबादी, तालाबों, पोखरों, धार्मिक स्थलों पर से अवैध कब्जे हटाये जाये। लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ मीडिया की सेवा शर्तों में सुधार करते हुए पत्रकारों को लोक सेवक का दर्जा दिलाया जाये। ज्ञापन पर बीएल द्विवेदी, राधेश्याम शर्मा, रमाकांत द्विवेदी, देवशरण अवस्थी, दिनेश सोमवंशी, प्रशांत मिश्रा, सूरज दीक्षित, अवधेश सिंह, दीपेंद्र सिंह, सुमित शुक्ला, अवनीश श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह व गोपेश मिश्रा सहित तमाम लोगों के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.