Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शौर्य दिवस पर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हुआ शहर

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
छह दिसम्बर को मनाए जाने वाले शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में शहर के विलोबी मैदान से विभिन्न हिन्दू संगठनों ने शहर में विशाल बाइक रैली निकाली और भगवा झंडे लेकर जमकर जय श्रीराम व राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे के नारे लगाए। इस दौरान कोई विवाद उत्पन्न न हो इसके लिए भारी पुलिस फोर्स जुलूस के साथ रहा। 
 
बताते चलें कि छह दिसम्बर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाया गया था। तभी से छह दिसम्बर हिन्दूवादी संगठन शौर्य दिवस के रूप में मनाते आ रहे है। जिसके 25 वर्ष पूरे होने पर शहर के विलोबी मैदान में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिन्दू वादी संगठनांे के सैकड़ों सदस्य एकत्र हुए। जहां से हाथों में भगवा झंडे लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से इन संगठनों के लोगों ने बाइक रैली निकाली। जहां से भी यह रैली गुजरी वहां का वातावरण जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे के भी गगनभेदी नारे लगे। इतना ही नहीं जोश में डूबे हिन्दू वादी संगठन के युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद तक के नारे लगा डाले। जुलूस को लेकर पुलिस एलर्ट नजर आई और भारी मात्रा में पुलिसफोर्स जुलूस के आगे व पीछे चलता रहा, ताकि कोई विवाद न पैदा हो सके।