Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यूपी में बर्फीली हवाओं का कहर, 16 लोगों ने गवाई जान

1453358440cold-waveलखनऊ। दिसम्बर महीने के पहले ही हफ्ते से कहर बरपा रही सर्दी अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। बीते 24 घंटे में बर्फीली हवाओं ने यूपी में16 लोगोंकी जान ले ली। सर्वाधिक 10 मौतें अकेले कानपुर मंडल में हुई हैं। इसके अलावा बरेली में एक, रायबरेली व इलाहाबाद में 2-2 व अंबेडकरनगर में एक की जान चली गई।

लखनऊ में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे चला गया। दोपहर बाद धूप निकली लेकिन गलन से राहत नहीं मिल सकी। रात में न्यूनतम तामपान 9.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

बुधवार के मुकाबले गुरुवार ज्यादा ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। ठंड के साथ-साथ कोहरा भी कहर बरपा रहा है। कोहरे के कारण सड़क हादसे बढ़े हैं। गुरुवार को अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रेन और विमान यातायात पर भी कोहरे का खासा असर पड़ा है। 70 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.