Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मैगलगंज में मिला महिला का शव

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।
मैगलगंज कोतवाली पुलिस को सोमवार की दोपहर एक महिला का शव उसके घर में मिला। महिला को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझिया निवासी गंगाराम की पत्नी सावित्री (45) का प्रेम प्रसंग गांव के ही अनुज से चलता था। 2 साल पहले वह अनुज के साथ दिल्ली भाग गई थी। जहां से वह इसी होली में वापस अपने गांव आई थी। जिसके बाद गंगाराम और सावित्री के परिवार वालों के बीच सुलह समझौता हुआ और सावित्री पुनः गंगाराम के साथ रहने लगी। बताते हैं कि रविवार की रात गंगाराम ने अपनी पत्नी सावित्री को अनुज के घर में रंगे हाथों पकड़ लिया था। जिसके बाद वह उसे अपने साथ अपने घर ले आया था। जहां उसने धारदार हथियार से हमला कर सावित्री को मौत के घाट उतार दिया और वहां से अपने बच्चों को लेकर फरार हो गया। ग्रामीणों द्वारा जब सोमवार दोपहर सावित्री का शव घर के अंदर पड़े होने की सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मैगलगंज कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।