Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महिला ने पहनी 500-1000 के डिजाइन वाली साड़ी, देखते रहे गए लोग

PM img_20161120091620MODI द्वारा 8 नवंबर को 500 और 1000 को नोट बंद करने के बाद सोशल मीडिया पर 500 और 1000 के नोटों को जमकर मजाक उड़ा तो वही दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने एक ऐसी साड़ी पहनी की सभी लोग देखते ही रह गए।

 महिला ने साड़ी में ही बंद नोटों का प्रिंट करवा लिया और जिसने भी ये साड़ी देखी वो देखता ही रह गया। 
इंदौर के बिरलाग्राम की रहने वाली निवासी और बुटिक संचालिका वंशिका चौधरी जब बाजार में निकली तो हर कोई उन्हें ही देखता रहा गया। इसकी वजह बनी उनकी 500 और 1000 के प्रिंट वाली साड़ी। 500-1000 के नोट की प्रिंटेड साड़ी पहनकर सड़क पर आईं वंशिका को जब लोगों ने देखा तो नजर नहीं हटा पाए।
  बता दें कि वंशिका की साड़ी देख हर कोई बंद हुए नोटों को लेकर अपनी-अपनी भावनाएं प्रकट की। वंशिका चौधरी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपने इस अंदाज को शौकिया बताया। वंशिका ने कहा कि 500 और 1000 के नोट मोबाइल में तो डिलीट हो जाएंगे। इसलिए सहेजने के लिए कुछ अलग करना था। नोटबंदी के निर्णय से पहले उज्जैन से खरीदी इस साड़ी को पहले से अब और ज्यादा सहेजूंगी ताकि जब भी पुराने नोट देखने की इच्छा हो, यह साड़ी पहनूंगी। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इन पुराने नोटों को लेकर कई तस्वीरें और वीडियों वायरल हो चुके हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.