Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बड़ी बढ़त के साथ खुले बाजार, 350 अंक चढ़ा सेंसेक्‍स

बुधवार को जहां दुनियाभर के बाजारों में भारी गिरावट नजर आई वहीं गुरुवार को बाजार बढ़त के साथ खुले। भारतीय शेयर बाजार में भी भारी उछाल नजर आया।बाजार खुलते ही जहां सेंसेक्‍स 360 अंकों की बढ़त के साथ फिलहाल 27,623.20 पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी भी 122.25 अंकों की बढ़त के साथ 8,554.70 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बाजार की शुरुआत 300 अंकों के उछाल के साथ हुई जो तेजी से बढ़ती जा रही है।80661-stocks

दुनिया के बाजारों में भी बढ़त

भारत के अलावा तमाम एशियाई बाजारों में शानदार बढ़त देखने को मिल रही है। सुबह 8 बजे जापान का इंडेक्स निक्केई 5.74 फीसदी की बढ़त के साथ 17184 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।वहीं चीन के इंडेक्स शंघाई 1.11 फीसदी और हैंगसैंग 1.82 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहे हैं। कोस्पी में भी 1.85 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट मान रहे हैं ग्लोबल मार्केट से मिल रहे संकेतों के बल पर आज भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत भी बढ़त के साथ हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.