Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

फॉलो करें ये 5 आसान टिप्स होंठो का कालापन दूर करने के लिए

होंठो को सुंदर बनाने के लिए महिलाएं लिपस्टिक और लिपबाम का इस्तेमाल करती हैं लेकिन इन ब्यूटी प्रॉडक्ट्स से कई बार होंठ काले हो जाते हैं और फटने लगते हैं जिससे चेहरे की खूबसूरती खराब हो जाती है। इसके अलावा अधिक देर तक धूप में घूमने की वजह से भी होंठ खराब हो जाते हैं। होंठो को गुलाबी और सुंदर बनाने के लिए महिलाएं कई तरह के मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करती हैं लेकिन कोई फायदा नहीं होता। ऐसे में कुछ घरेलू और आसान तरीके अपनाकर होंठो का कालपन दूर किया जा सकता है। 
1.  जैतून तेल

जैतून के तेल में थोड़ी-सी वैसलिन मिलाएं और इसे रात को सोते समय होंठो पर लगाएं। कुछ ही दिनों में होंठो का कालापन दूर हो जाएगा।

2. मलाई

यह एक बहुत ही आसान और बढ़िया उपाय है। इसके लिए रात को सोने से पहले थोड़ी-सी मलाई में चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाएं और इसे होंठो पर लगाकर कुछ देर मसाज करें। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से होंठ नर्म और गुलाबी बनेंगे।
3. नींबू

होंठो का कालापन दूर करने के लिए नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले नींबू को काटकर उसे अपने होंठो पर रगड़ें। कुछ दिन तक लगातार ऐसा करने से बहुत जल्दी होंठ सुंदर और गुलाबी हो जाएंगे।
4. गुलाब की पखुंडियां

गुलाब जैसे होंठ पाने के लिए यह उपाय काफी फायदेमंद है। इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर उसमें ग्लिसरीन मिलाएं और रोज रात को सोते वक्त इसे होंठो पर लगाने से काफी फायदा होता है। इसके अलावा गुलाब की पंखुड़ियों को होंठो पर रगड़ने से भी उनका कालापन दूर हो जाता है।

5. केसर

कच्चे दूध मे केसर मिलाकर पेस्ट तैयार करें और होंठो पर मलने से उनका कालापन दूर हो जाता है। इसके अलावा होंठ पहले से ज्यादा आकर्षक लगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.