Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नॉर्थ कोरिया की बड़ी चेतावनी, कहा-अगर अमेरिका ने हमला किया तो मिटा देंगे वजूद…

नॉर्थ कोरिया के डिप्टी यूएन अंबेडसर ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप के हालात खराब हो चुके हैं और केवल एक परमाणु हमला शांति भंग कर सकता है। किम इन रियोंग ने यूएन जनरल असेंबली में कहा कि नॉर्थ कोरिया दुनिया में अकेला ऐसा देश है जो 1997 से अमेरिका के परमाणु खतरे से लड़ रहा है। 
उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिए उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार रखने का अधिकार है। किम इन रियोंग ने इशारा करते हुए कहा कि हर साल बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास किया जा रहा है, क्या वो खतरनाक नहीं है? उन्होंने कहा कि हमारे सुप्रीम लीडरशिप को हटाने के लिए अमेरिका ने गुप्त ऑपरेशन की योजना बनाई, क्या यह खतरनाक नहीं है? 

किम ने उत्तर कोरिया की सैन्य ताकत की तारीफ करते हुए कहा कि हम परमाणु शक्ति बन गए हैं। हमारे पास परमाणु एटम बम, एच बम और बैलिस्टिक रॉकेट्स हैं। अमेरिका, उत्तर कोरिया की फायरिंग रेंज में है। अगर यूएस हमला करता है तो उसे सजा देने के लिए नॉर्थ कोरिया तैयार है।