Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नेपाल सीमा पर पकड़े गए दो तस्कर, 5 लाख 70 हजार का माल बरामद

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर|
  • सशस्त्र सीमा बल 39वीं वाहिनी की सीमा चौकी गौरीफंटा द्वारा शनिवार-रविवार को भारतीय क्षेत्र में दो व्यक्तियों को लाखों के सामान के साथ पकड़ा है। यह जानकारी कार्यवाहक  कमांडेंट संजीव कुमार ने रविवार की दोपहर मीडिया को दी।
  •  साथ ही उन्होंने बताया कि बताया कि  कंपनी प्रभारी गौरीफंटा को शनिवार-रविवार की रात खबर मिली कि एक व्यक्ति आधी रात में बैग में कुछ सामान लेकर सीमा स्तम्भ संख्या 753 से नेपाल निकलता है।
  • कंपनी प्रभारी रामदेव मिर्धा ने नाका पार्टी को वहाँ पर नाका लगाने का निर्देश दिया। रात करीब 12:30 बजे एक व्यक्ति जैसे ही सीमा स्तम्भ संख्या 753 पर पहुंचा तो उसे नाका पार्टी ने दबोच लिया। उसके बाद बैग को चेक किया तो पाया कि उसके पास से सैमसंग, वीवो और रेडमी के मोबाईल फ़ोन मिले।
  • जिनकी कीमत करीब 3 लाख 20 हजार आंकी गई है। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शनि राणा बताया है जो की बनगांव जनपद खीरी का रहने वाला है। इसके साथ ही इसी रात को एसएसबी ने एक नेपाली करियर को  2 लाख 50 हजार रुपए के कपड़े के साथ पकड़ कर गौरीफंटा कस्टम के हवाले किया है।