Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

तरबूज के बीज से होता है वजन कम

क्या आप जानते हैं कि फलों और सब्जियों के बीज का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों और समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। हम स्वस्थ्य शरीर पाने के लिए अक्सर फलों व सब्जियों का सेवन करना ही बेहतर विकल्प मानते हैं। फलों व सब्जियों में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं। ठीक इसी तरह फलों और सब्जियों के बीज भी हमारी सेहत के लिए काफी अच्छे होते है। आइए जानते हैं इनके बारे में ……..

seed_fb_20161027_132938_27_10_2016

तरबूज के बीज

तरबूज के अंदर होने वाले बीजों को छिलकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो इसका सेवन दूध या पानी के साथ भी कर सकते हैं। इससे आपका वजन कम होता है।

आम का बीज

आम के बीज को सुखाकर इसका पाउडर तैयार कर लें, ऐसा करने के बाद आप इसका सेवन तब कर सकते हैं जब आपको कब्ज की शिकायत हो। आप सुबह या शाम को इसका सेवन पानी के साथ कर सकते हैं। इससे आपके पेट को आराम मिलेगा और आपको कब्ज से राहत मिलेगी।

अनार के बीज

अनार के बीज का सेवन करने से हमारा वजन कम होता है, और यह हमें कई और त्वचा संबंधित समस्याओं से भी राहत दिलाने में ये काफी मददगार होता है।

कटहल का बीज

कटहल का बीज पौष्टिकता से भरपूर होता है। यह वजन कम करने में काफी मददगार होता है। आप इसके बीजों को रात को भिगो लें, इसके बाद इनका सेवन सुबह के समय कर लें, इससे भूख बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.