Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ट्रेंडी और ग्लैमरस बनना है तो अपनाये रफल्स रूल्स

05_11_2016-rufflesट्रेंडी एंड ग्लैमरस लुक चाहिए तो चुनें रफल्स वाली ड्रेस। इन दिनों रफल्स वाली ड्रेसेज फैशन में हैं। रफल्स में स्टाइल और एलीगेंस दोनों समाया है। फैशन डिजाइनर्स के अनुसार रफल्स को कैरी करने का भी अपना विशिष्ट अंदाज है। अगर आप नेक को हाइलाइट करना चाहती हैं तो उसे नेकलाइन पर लगवाएं। वहीं अगर शोल्डर को हाइलाइट करना है तो शोल्डर पर रफल्स को स्टिच करवा सकती हैं। रफल्स को कैरी करने का यह बेस्ट तरीका है। नेकलाइन या शोल्डर पर बिग रफल्स देते हैं बेहद ग्लैमरस लुक। छरहरी काया की युवतियों पर रफल्स का स्टाइल किसी भी रूप में जंचता है। हां, इस बात का ख्याल रखना जरूरी है कि यह अत्यधिक न हो जाए। अगर रफल्स वाला टॉप पहन रही हैं तो उसके साथ प्लेन जींस या स्कर्ट पहन सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.