Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जुड़वां बहनों ने साथ मनाया सौवां जन्मदिन

लंदन। दुनियाभर में रिश्तों की अनेक मिसालें मौजूद हैं। ऐसा भी सुना होगा कि जुड़वां भाई और बहन ने साथ में कोई सेलेब्रेशन किया। मगर यह किसी ने नहीं सुना होगा कि जुड़वां भाई या जुड़वां बहन ने साथ में अपना सौवां जन्मदिन मनाया।

100-year-old-twins_25_11_2016जी हां। हम यहां ऐसी ही बहनों की बात कर रहे हैं। इरेना क्रम्प और फिलिस जोन्स ने साथ में सौ साल बिताए हैं। 20 नवंबर 1916 को दोनों का जन्म महज 25 मिनट के अंतर से हुआ था। दोनों ही स्टोरपोर्ट, वोर्स में रहती हैं।

यह दोनों भले ही एक जैसी न दिखती हैं मगर सूरत कुछ-कुछ मिलती हैं। दोनों ने साथ में स्कूल ज्वाइन किया। पहला जॉब भी साथ में किया। बाद में इरेना ने सैम्युअल क्रम्प से शादी कर ली।

यह दोनों उन छह जोड़ियों में शुमार हैं जो यूके में मौजूद हैं, जिन्होंने सौ साल साथ बिताए हैं। दोनों ने शुक्रवार को साथ में रेस्त्रां में लंच किया। यहां पर ही उन्होंने अपना सौवां जन्मदिन मनाया।

हालांकि इस खास दिन पर भी दोनों ने किसी खास तोहफे की मांग नहीं की गई। बजाए इसके उन्होंने एअर एंबुलेंस दान करने की विनती की।

अपनी मां फ्रांसिस बर्नो के साथ ये दोनों बहनें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.