Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जिन्‍हें नींद नहीं आती, जानें 30 सेकेंड में सोने की ये तकनीक

sleep-propper-sleep_650x488_51450161505वो लोग बहुत खुशकिस्मत होते हैं जिन्हें बिस्तर पर लेटते ही नींद आ जाती है क्योंकि इन दिनों लोगों में नींद न आने की समस्या बढ़ती जा रही है। लोग रात 1-2 बजे तक नींद का इंतज़ार ही करते रह जाते हैं। कुछ लोग तो पूरी-पूरी रात जगे रहते हैं। देर रात तक जागने के बाद जब अगली सुबह ऑफिस या कॉलेज जाना होता है तो समस्या और बढ़ जाती है। नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

नींद न आने पर कुछ लोग नींद की गोलियों का सहारा लेते हैं, लेकिन ये आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। तो फिर क्या करें? हम आपको एक आसान और नैचुरल तरीका बता रहे हैं जिससे आपको सिर्फ 30 सेकेंड यानी आधे मिनट में नींद आने लगेगी। नींद लाने वाली इस टेकनीक को आप अपने आराम के अनुसार कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी उपकरण की भी आवश्यकता नहीं है।

स्टेप 1 –  सबसे पहले व्हूश (whoosh) आवाज़ करते हुए मुंह से सांस छोड़ें।

स्टेप 2 – अब मुंह बंद करके नाक से धीरे धीरे सांस लें।  अपनी सांसों को सात गिनने तक रोकें।

स्टेप 3 – अब आठ गिनने तक मुंह से सांस छोड़ते रहें। फिर से सांस लें।  चार सांसों के लिए इस चक्र को तीन बार दोहरायें।

यह एक्सरसाइज़ करते हुए आपको सिर्फ इतना ध्यान रखना है कि सांस लेने का अनुपात सही हो। गहरी सांस लें, और धीरे-धीरे छोड़ें। इससे आपका दिमाग शांत होगा और 30 सेकेंड में ही आपको नींद आने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.