Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जापान में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, मारी गईं 80,000 मुर्गियां

जापान में बर्ड फ्लू के चलते गिफू प्रभाग में एच5 बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पोल्ट्री फार्म में 80,000 मुर्गियों को मार दिया गया। प्रशासन के मुताबिक, यामागता के पोल्ट्री फार्म में 100 से अधिक मुर्गियां मृत पाई गईं जिसमें से सात मुर्गियों को प्राथमिक जांच के लिए भेजा गया। इसमें से छह मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई।flu_29_11_2016_s

स्थानीय प्रशासन ने मुर्गियों की जांच में एच5 संक्रमण की पुष्टि के बाद शनिवार रात को मुर्गियों को मारना शुरू कर दिया।

स्थानीय प्रशासन ने संक्रमित पोल्ट्री फार्म के 10 किलोमीटर के दायरे के पोल्ट्री फार्म से अंड़ों की आवाजाही पर रोक लगा दी जबकि इस बात के भी जांच के आदेश दिए हैं कि क्या आसपास के पोल्ट्री फार्म भी इस संक्रमण से संक्रमित हैं।

जापान के मध्य निगाता से बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.