Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चीन में भूस्खलन, 100 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव कार्य जारी

b222दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत के एक गांव में भूस्खलन आने के बाद लगभग100 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी  क्षति की घोषणा नहीं की गई है। चीन की राज्य मीडिया के मुताबिक मौके पर पहुंची फोर्स की ओर से आपातकालीन बचाव अभियान चलाया जा रहा है। यह पीड़ित परिवार के लोग बताए जा रहे हैं। 
 
मामला झेंगू गांव का है। यहां करीब 40 घरों में एक पहाड़ के गिरने से भूस्खलन की समस्या आ गयी है, जिसके बाद मलबे का सफाई कार्य जारी है। चीन की राज्य समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा है कि भूस्खलन से नदी के लगभग 2 किमी का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। स्थानीय लोगों बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

बता दें कि भूस्खलन चीन के पहाड़ी ग्रामीण भागों में विशेष रूप से भारी बारिश के कारण आते रहते हैं। इसके पहले जनवरी में आए भूस्खलन से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी। जब हुबेई प्रांत का एक होटल भूस्खलन से तबाह हो गया था। गौरतलब है कि बीते अक्टूबर में भूस्खलन व तूफान मेगी ने मूसलाधार बारिश की वजह से पूर्वी चीन को पस्त कर दिया था। जिससे काफी मात्रा में क्षति हुई थी। 

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.