Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

चीन ने मानसरोवर यात्रा पर लगाया प्रतिबन्ध, कहा-सिक्किम बॉर्डर से सेना हटाओ वरना……

kasv_59522f5e7a4faनई दिल्ली। सिक्किम से भारतीय सेना को हटाने की बात पर चीन अड़ गया है। चीन ने इस मामले में धमकी देते हुए कहा है कि यदि भारत ने सिक्किम क्षेत्र से अपनी सेना नहीं हटाई तो फिर वह मानसरोवर यात्रा नहीं होने देगा। गौरतलब है कि मानसरोवर यात्रा के नाथुला दर्रे वाले मार्ग को चीन ने बंद कर दिया है। ऐसे में भारत और चीन के बीच सीमा विवाद गहरा गया है। चीन सिक्किम क्षेत्र में सड़क निर्माण करते हुए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ आगे बढ़ रहा है जिसे भारतीय सुरक्षा दल ने रोका और दोनों देशों के सुरक्षाबलों की आपस में झड़प हो गई थी।

जिसके बाद चीन ने विवाद को और बढ़ा दिया। चीन के सैनिकों ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे को रोक दिया है। एलएसी पर तनाव बढ़ गया है गौरतलब है कि भारतीय सैनिकों ने चीन के सैनिकों को रोकने के लिए मानव श्रृंखला बनाई थी। गौरतलब है कि मानसरोबवर यात्रा के लिए दिल्ली में गुजराती समाज भवन में जत्थों को रोका गया है।

यहां इनका मेडिकल चेकअप होगा जिसके बाद उन्हें 27 जून को नाथुला दर्रे के लिए रवाना किया जाएगा। जबकि चीन द्वारा नाथुला दर्रे के मार्ग में एक जत्थे को रोक दिया गया है ऐसे में दिल्ली में मौजूद यात्री चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.