Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गांव तक पहुंच गया बाघ, बछड़े को बनाया नीवाला, वन विभाग की टीम ने की पुष्टि

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी। 
महेशपुर रेंज में एक बाघ की दहशत फिर कायम हो गई है। बाघ ने एक बछड़े को नीवाला बना डाला। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना की पुष्टि की। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 
  • बीती रात्रि क्षेत्र के ग्राम गौरी गंज निवासी राजाराम के घर के बाहर छप्परयुक्त बने पशुबाड़े में बंधे पशुओं में से एक बछड़े को बाघ ने अपना शिकार बना डाला।
  • गन्ने के खेत में खींच ले गया। सुबह तलाश करने पर बछड़े का अधखाया शव खेत में मिला। सूचना पर पहुंचकर वन कर्मचारियों ने पग चिन्ह आदि का निरीक्षण किया।
  • कुछ लोगों में चर्चा है कि बाघ रात्रि में नील गाय का पीछा कर रहा था। उसने लाइट की तरफ चले जाने से अंधेरे में बंधे बछड़े को निवाला बना डाला।
  • दहशत की वजह से आस-पास के दर्जनों गांवों में कृषि कार्यों, दैनिक कार्यों व शिक्षण कार्यों का संकट बना हुआ है।
  • रेंजर  नरायन यादव ने घटना की पुष्टि करते हुये लोगों को सर्तक रहने और समूह में निकलने की सलाह दी है। वन्य जीवों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही संस्था विंग्स फार वाइल्ड के संस्थापक रवि राजवंशी की टीम ने पहुंच कर ग्रामीणों को जागरूक किया तथा गांवों में पर्याप्त रोशनी की जरुरत पर बल दिया।