Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
 

| बैंक व लोगों का दस लाख था बकाया |

| मौत से परिवार में मचा कोहराम |

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में कर्ज से परेशान एक किसान ने अपने ही खेत मे लगे आम के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
  • कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के गांव सोहरिया निवासी कपिल वर्मा (50) ने बुधवार दोपहर गांव के उत्तर अपने खेत मे लगे आम के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 
  •   बताया जाता है कि मृतक कपिल वर्मा पर कऱीब दस लाख रुपये बैंकों के अलावा अन्य लोगों का काफी कर्जा था। जिससे वह काफी दिनों से परेशान रहता था।
  • बुधवार दोपहर घर मे भोजन आदि करके खेतों की तरफ गया था जहां पर उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
  • मृतक के दो पुत्रियां और एक पुत्र है जो लखनऊ में पढ़ाई करता है। इलाके में काफी मिलनसार होने के कारण आत्महत्या की खबर सुनकर सैकड़ों की तादात में लोग मृतक के घर पहुंच गए। घर का इकलौता कमाने वाले मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।