Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू

ajay-l-pib केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा है परिवर्तन यात्रा को मिल रहे समर्थन और उत्साह से राज्य में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जनता भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस को जड़ से उखाड़ने को बेताब है। टम्टा रविवार देर शाम ज्वालापुर में परिवर्तन यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। टम्टा ने कहा कि सीएम के साथ शराब और खनन माफिया खड़े नजर आते हैं। ऐसे में भला वह विकास कैसे करेंगे। माफिया का विकास करके सरकार ने जनता के बीच विश्वसनीयता को खो दिया है। केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ राज्य की जनता को नहीं मिल रहा है। भाजपा के सत्ता में लौटने पर ही जनता को लाभ मिलेगा।पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, राज्य की जनता को लूटा जा रहा है। दो माह की बात है, उसके बाद पांच साल के भ्रष्ट शासन का हिसाब कांग्रेस को जनता को देना होगा। विधायक मदन कौशिक ने कहा चुनाव सर्वे में भी भाजपा को बहुमत मिल रहा है।

इससे पहले यात्रा के कलियर विस क्षेत्र में पहुंचने पर एक निजी संस्थान में जनसभा हुई। यहां हरियाणा के कैबिनेट मंत्री नयाब सिंह सैनी ने कहा, परिवर्तन यात्र बदलाव यात्र बन गई है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि देश परिवर्तन की ओर चल रहा है, देश में नए बदलाव हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा, परिवर्तन यात्र के प्रति लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, यह देश अब बदलाव की दिशा में चल चुका है। इसमें जनता को सहयोग करना है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.