Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस बार यूपी में 14 मेयर के लिए होगा चुनाव

Amit-shah_B_5_5_2014लखनऊ। विधानसभा चुनाव समाप्त हो रहा है। अब प्रदेश में निकाय चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही तेजी पकड़ने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में जून 2017 में निकाय चुनाव प्रस्तावित है। वर्ष 2012 में निकाय चुनाव के लिए मई में अधिसूचना हुई थी।

नगर विकास विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन तेजी सरकार गठन के बाद ही आएगी। प्रदेश में इस बार 14 मेयर के लिए चुनाव होगा। पिछला चुनाव 12 मेयर के लिए हुआ था।

राज्य सरकार ने पिछली बार 12 नगर निगमों लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर व झांसी में मेयर के लिए चुनाव कराया था। उस समय सहारनपुर नगर निगम बन चुका था, लेकिन वार्ड गठन की और आरक्षण प्रक्रिया पूरी न हो पाने की वजह से मेयर का चुनाव नहीं हो सका।

अखिलेश सरकार ने फिरोजाबाद को विगत कुछ माह पहले नगर निगम का दर्जा दिया है। इसलिए इस बार 14 नगर निगमों में मेयर के लिए चुनाव होगा। नगर विकास विभाग चाहता है कि इस बार सहारनपुर व फिरोजाबाद में समय रहते वाडरें के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.