Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अवैध संबंधों के चलते बहनोई ने उतारा था साले को मौत के घाट

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में हुए सर्वेश उर्फ साहब हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। उसकी हत्या बहनोई ने की थी। अवैध संबंधों में रोड़ा बनने के चलते मृतक के बहनोई चाकुओं से गोदकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने बहनोई को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया। 
एसपी डा. एस चन्नप्पा ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि अप्रैल 2017 में गांव सरगड़ा निवासी सर्वेश उर्फ साहब का शव बरामद हुआ था। उसकी हत्या चाकुओं से गोदकर की गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। घटना के खुलासे में क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम को भी लगाया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब काफी गहराई से छानबीन की तो घटना की परत दर परत खुलकर सामने आ गईं। उन्होंने बताया कि गांव सरगडा निवासी सर्वेश उर्फ साहब के बहनोई थाना ईसानगर के गांव जेठरा निवासी मनोज भार्गव के अवैध संबंध सर्वेश के परिवार की एक लड़की से थे। सर्वेश अवैध संबंधों में बाधक बनता था। इससे नाराज होकर बहनोई मनोज भार्गव ने उसे बुलाया और रास्ते में उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से मृतक सर्वेश का मोबाइल और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.