Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी अभी: इंस्टाग्राम ने दिया बड़ा बयान, बताया- भारतीय यूजर्स हमारे लिए सबसे अहम

इंस्टाग्राम के सीईओ और को-फाउंडर माइक क्रेगर का कहना है कि इंस्टाग्राम के लिए भारतीय यूजर्स सबसे महत्वपूर्ण हैं। आज भारत में 1 करोड़ इंस्टाग्राम यूजर्स मौजूद हैं। भारतीय यूजर्स तेजी से फेसबुक, स्नैपचैट और इंस्टाग्राम पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि भारत में हर महीने इंस्टाग्राम से 10 नए लाख जुड़ रहे हैं। भारतीय बाजार हमारी ग्रोथ का सबसे प्रमुख कारण है। मेरा मानना है कि हमारी इस यात्रा में भारत का अहम योगदान है।

क्रेगर ने कहा कि 2012 में इंस्टाग्राम एंड्रॉयड प्लेफॉर्म पर लॉन्च किया गया था, जिसने हमारे लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार खोले। आज पांच साल बाद हमारे पास जो यूजर्स की संख्या है वो काफी शानदार है। 

उन्होंने कहा के तीन साल पहले हमारे 50 लाख यूजर्स थे। फिर हमने सोचना शुरू किया आखिर कैसे हम अपने यूजर्स की संख्या में इजाफा कर सकते हैं, तब हमें पता चला कि हमारा ऐप्प ज्यादा इंटरनेट डेटा कंज्यूम करता है। इसकी वजह से कमजोर नेटवर्क के दौरान लोगों को इस ऐप्प का इस्तेमाल करने में दिक्कत महसूस होती थी।

इस दिक्कत को दूर करने के लिए हमने एक खास इंजीनियरों की टीम बनाई, जिसके बाद इस दिक्कत को दूर की गई। भारत में अभी भी तेज इंटरनेट की दिक्कत का सामना करना पड़ता है इसलिए ये हमारी राह में सबसे बड़ी चुनौती थी जिसे हमने सुधार लिया है।