Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अपने ब्रेकफास्ट में इसे करें ऐड, शरीर बनेगा हेल्थी और एक्टिव

हम दिनभर में बहुत कुछ ऐसा खाते हैं जिनका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। इनमें से सबसे ज्यादा सुबह का नाश्ता हमारे शरीर पर इफेक्ट करता है। यदि हम सुबह हेल्थी नाश्ता करते हैं तो सारा दिन हमारे शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी।

सुबह नाश्ते में संतुलित आहार लिया जाए तो सेहत के बेहद फायदेमंद होता है।

सुबह खाली पेट शहद लेने से शरीर में फुर्ती बनी रहती है। शहद का सेवन करने से दिमाग भी तेज होता है।

ब्रेकफास्ट में नटस का सेवन पाचन तंत्र को ठीक रखता है और इससे पेट का पी-एच लेवल भी सामान्य रहता है।

एक शोध में इस बात का खुलासा किया गया है कि रोज सुबह नाश्ते में अंडों खाने से आपकी रोज की कैलोरी की मात्रा में कमी लाता है।

सुबह खाली पेट तरबूज खाना चाहिए। क्योंकि तरबूज आपकी आंखों और दिल के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसे खाने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

वहीं अभी हाल ही में हुई एक रिसर्च के अनुसार अगर रोज सुबह नाश्ते में ब्लूबेरीज खाया जाएं तो आपकी याददाशत तेजी से बढ़ने लगेगी। इसी के साथ आपका ब्लेड प्रेशर भी कंट्रोर में रहेगा।