Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अतिक्रमण करने वाली महिला फालोवर व साथियों पर रिपोर्ट दर्ज

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
कोर्ट के आदेश पर खाली कराए गए मकान के दरवाजों के सामने ही पुलिस महकमे में तैनात महिला फालोवर व उनके कुछ साथियों ने सामान रख लिया। पीडि़त भवन स्वामी ने जब मना किया तो उनके साथ अभद्रता की गई। पीडि़त ने महिला फालोवर व उनके साथियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 

 कोर्ट ने दिया था आदेश

मोहल्ला मिश्राना निवासी प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि सिविल जज सीनियर डिवीजन ने उनके द्वारा दायर रेंट निष्कासन के विवाद में पांच नवंबर 2016 को डिग्री आदेश जारी किया था, जिस पर विपक्षी अनिल कुमार अवस्थी ने 24 नंवबर को स्वयं मकान खाली कर कब्जा और दखल तीसरे पक्ष की पुलिस लाइन निवासी फालोअर रश्मि देवी को दे दिया था। इस पर अदालत ने 19 जनवरी को पुन: बेदखली का आदेश दिया। इसके अनुपालन में रश्मि देवी ने तीन अप्रैल को अपने कुछ दबंग साथियों के साथ मकान से निकलवाया गया सामान मकान को घेर कर रखकर अतिक्रमण कर लिया। जिससे उनके स्वयं के निर्मित मकान का रास्ता भी बंद है। मना करने पर उसके साथ आरोपी रश्मि देवी गाली-गलौज करती हैं। सदर कोतवाल नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस फालोअर रश्मि देवी और उसके अन्य कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.