Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जिप चेयरमैन कर्ण चौटाला ने ली युवाओं की बैठक पार्टी संगठन को मजबूती देने संबंधी दिए दिशा निर्देश

सिरसा

जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण चौटाला ने कहा कि पार्टी के
युवा कार्यकर्ता पूरी मेहनत के  साथ पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा
में जुट जाएं क्योंकि युवाओं में ही प्रदेश की तस्वीर बदलने की क्षमता
है। वे शनिवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में युवा इनेलो
कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहली बार
इनेलो की ओर से एप के माध्यम से युवा पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा
जिससे पार्टी की आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा
कि प्रदेश में आज इनेलो का संगठन पूरी तरह मजबूत है। कर्ण चौटाला ने कहा
कि आगामी 20 फरवरी को ऐलनाबाद के विधायक व पार्टी के प्रधान महासचिव अभय
सिंह चौटाला की पदयात्रा को लेकर वॉलंटियर्स की ड्यूटियां लगाई जाएंगी।


इससे पूर्व फरवरी माह में ही तीन दिवसीय कैंप का आयोजन कर वॉलंटियर्स को
पदयात्रा संबंधी उचित दिशा निर्देश व प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिप चेयरमैन
कर्ण चौटाला ने सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत करने का भी आह्वान
किया। उन्होंने कहा की अभय सिंह चौटाला की पद यात्रा कोई राजनीतिक पद
यात्रा नहीं है अपितु यह यात्रा प्रदेश मे फैले भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व
कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश की जनता को  जागरूक करेंगे।  वहीं युवा
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत संधु ने युवाओं को संगठन की मजबूती के लिए
प्रेरित करते हुए कहा कि वे जन जन तक इनेलो की जनहितैषी नीतियों को
पहुंचाएं व अधिकाधिक संख्या में लोगों को पार्टी संगठन से जोड़ें। संधु
ने कहा कि भाजपा शासन में युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए किसी प्रकार की
कोई नीति न बनाए जाने के कारण युवा अपराध व नशे की ओर कदम बढ़ा चुका है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पूरी ताकत से पार्टी को मजबूत
बनाएं ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में इनेलो पुन: सत्तासीन होकर प्रदेश
को सही मायने में विकास की डगर पर दौड़ाए। इस अवसर पर  जिलाध्यक्ष कश्मीर
सिंह करिवाला, युवा प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत संधु, जसवीर जस्सा, कृष्णा
फोगाट, धर्मवीर नैन, डॉ सीता राम, महावीर शर्मा, जसवींद्र बिन्दु,
गुरवीन्द्र सिंह गिल, मंदर ओढ़ा, मघर सिंह, जरनैल चंदी, भगवान कोटली,
गुरदयाल मेहता, मनोहर मेहता, हरी सिंह ओढ़, गुरप्रीत चहल, गुरजंत घुमन,
पवन बठला, के एल लूथरा, कमलेश संधु, अनिल कसवां, हरपाल धुकड़ा, मोहित
शर्मा, हरमीत सोनू, वेद खैरेकां, जयवीर सीलू, सतपाल सुथार, अजनीश
बिश्नोई, नरेश ढिल्लो, रमन मेहता, प्रवेश सींवर, मुखतयार कम्बोज, रमन
ढाका, इदु खान, आरसी झोरड़, रोनित निर्बान, अमन चामल सहित अनेक कार्यकर्ता
और पदाधिकारी उपस्थित थे।