Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पांच मिनट तक तेंदुए से लड़ा युवक, ग्रामीणों ने बचाई जान

 

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव क्षेत्र के ककरहा रेंज में शौच के लिए गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युवक पांच मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करते हुए शोर मचाता रहा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हांका लगाकर तेंदुए को ग्रामीणों ने जंगल में भगाया। घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है। तेंदुए के हमले से आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं।

मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के भगड़िया निवासी भरत कुमार (26) पुत्र बृजा प्रसाद देर शाम घर के बाहर शौच के लिए गया था। इस दौरान गांव के बाहर झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने भरत पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युवक तेंदुए से भिड़ गया। तकरीबन पांच मिनट तक तेंदुए से संघर्ष करते हुए वह शोर मचाता रहा। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों के हांका लगाने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। हमले में घायल युवक को मोतीपुर सीएचसी लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन कर्मियों भी दी। डीएफओ ने बताया कि वन कर्मियों को गांव के आसपास तैनात करने के साथ ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।