Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

शिलान्यास पत्थर तोडऩे पर यूथ कांग्रेस ने जताया विरोध प्रशासन को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

सिरसा। ( सतीश बंसल )   पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा अरोड़वंश सेवा सदन व श्री अग्रवाल सेवा सदन के
रखे गए नींव पत्थर को तोडऩे पर यूथ कांग्रेस की जिला इकाई ने कड़ा विरोध जताया है। यूथ कांग्रेस इकाई ने
प्रशासन को शिलान्यास पत्थर तोडऩे वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए 15 दिनों का अल्टीमेट दिया है,
अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवदीप कंबोज ने बताया कि दोनों सदनों के लिए
भूखंड पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा उपलब्ध करवाई गई थी और शिलान्यास के साथ-साथ उन्होंने निर्माण के
लिए 21-21 लाख रुपए भी दिए थे, लेकिन उस वक्त किसी कारणवश निर्माण कार्य नहीं हो पाया। कंबोज ने कहा
कि अब दोबारा से इन सदनों का नींव पत्थर रखा गया है,

तोड़ा गया नींव पत्थर।

जिसपर सीएम मनोहर लाल, सांसद सुनीता दुग्गल व
गोपाल कांडा का नाम है, जबकि इससे पूर्व लगाए गए भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक तंवर व गोपाल कांडा के नींव पत्थर
को तोड़कर फेंक दिया गया है, जोकि शर्मनाक है। कंबोज ने कहा कि पत्थर तोडऩे से कांग्रेस लोगों के दिलों से नहीं
निकलेगी। कंबोज ने प्रशासन से आग्रह किया कि अगर गलतीवश शिलान्यास पत्थर तोड़ा गया है तो उसे दोबारा
बनवाकर इन्हीं पत्थरों के साथ लगाया जाए, ताकि कांग्रेसियों की भावना को किसी प्रकार की ठेस न पहुंचे। साथ ही
उन्होंने प्रशासन को चेताया है कि 15 दिनों में शिलान्यास पत्थर दोबार से नहीं लगाया गया तो यूथ कांग्रेस
आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।