Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार मेडिकल एजुकेशन में अगले 5 साल में 57 हजार पदों पर करेगी भर्ती

उत्तर प्रदेश : स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के मकसद से सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह फैसला किया है। इसमें उन्होंने 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए कैबिनेट में मुहर लगाई है।जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सीएम योगी ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए पिछले पांच वर्षों में कई काम किए हैं।

सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों के क्षेत्र में दोगुने से ज्यादा का इजाफा हुआ है। इसी के मद्देनजर एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज की नीति पर काम किया जा रहा है। योगी 2.0 के 100 दिनों में संभल और महराजगंज जिले में दो मेडिकल कॉलेजों से एमओयू भी किया जा चुका है और जल्द ही दो अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेजों का एमओयू होने जा रहा है। प्रदेश में बढ़ रहे मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में अगले पांच वर्षों में 57 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। सीएम योगी ने 45,127 पदों पर भर्ती के लिए 2021 में मंजूरी दी थी, जिस पर विभिन्न चरणों में भर्ती प्रक्रिया चल रही है और करीब पांच हजार पदों पर भर्ती पूरी भी हो चुकी है।