Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

योगी का अखिलेश पर हमला कहा, सपा से जुड़े लोग दूध निकालकर खेतों में पशुओं को छुट्टा छोड़ देते हैैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने गो तस्करी को लेकर पूर्व की समाजवादी सरकार पर जम कर हमला बोला है। गो तस्करी के नाम पर हो रही हत्याओं और सरकार पर लग रहे आरोपों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कड़ा जवाब दिया। काकोरी कांड के शहीद ठाकुर रोशन सिंह के पैतृक गांव नवादा दरोवस्त में उन्होंने हालात के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होने कहा कि सपा से जुड़े लोग दूध निकालकर खेतों में पशुओं को छुट्टï छोड़ देते हैैं। इससे फसलों को तो नुकसान होता ही है, गो तस्करों को भी उनका संरक्षण प्राप्त होने के चलते आए दिन घटनाएं होती हैैं। इसे सपाइयों का षड्यंत्र बताते हुए कहा कि वे चाहे कितने ही प्रयास कर लें, कुछ होने वाला नहीं है। हम गायों को न सिर्फ संरक्षण देंगे, बल्कि उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब कांजी हाउस नहीं, बल्कि गो संरक्षण केंद्र बनेंगे, ताकि कोई भी गोवंश किसी की फसल नष्ट न करे।

इस दौरान सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने शहीदों की स्मृति में संग्रहालय व लाइब्रेरी बनाने की बात कही। शहीद ठाकुर रोशन सिंह के साथ ही काकोरी कांड के नायक पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां का स्मरण किया। बोले, जिन्होंने देश के लिए हंसते-हंंसते प्राणों का बलिदान दिया, अब उनके लिए कुछ कर गुजरने का वक्त है। जिस स्वतंत्र भारत की कल्पना शहीदों व स्वंतत्रता सेनानियों ने की थी, उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करेंगे। इस जनवरी में प्रदेश में सवा लाख से ज्यादा नौकरियां सरकार देने जा रही है। 69 हजार से ज्यादा शिक्षक व 50 हजार सिपाही भर्ती होंगे, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णाराज, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व केंद्रीय गृहर ाज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।