Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

happy b’day yogi : राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 46वां जन्मदिन पूरे उप्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई लोगों ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उप्र इकाई से जुड़े कई नेताओं ने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर जन्मदिन की बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें ट्विटर पर बधाई दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, उप्र के कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उप्र को तरक्की के मार्ग पर ले जाने के लिए योगी जी का प्रयास बेहतर साबित हो रहा है। मैं उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

उप्र के ग्राम विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल और विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। योगी आदित्यनाथ को फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब हो कि योगी आदित्यनाथ का जन्म पांच जून 1972 को उत्तराखंड के पंचूर गांव में हुआ था। गढ़वाली राजपूत परिवार में जन्मे योगी के पिता नाम आनन्द सिंह बिष्ट और मां का नाम सावित्री देवी है।

योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है। वह गोरखपुर के प्रसिद्घ गोरखनाथ मदिंर के महंत रह चुके हैं।