Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मोटापे की शिकार महिलाओं के लिए बड़े काम का होता है योग, तेजी से होता है वजन कम

योग करने से अनेक प्रकार की बीमारियां दूर होती हैं और व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए। पुरूषों के साथ ही महिलाओं के लिए भी योग बहुत ही प्रभावकारी होता है.

अगर महिलाएं प्रतिदिन योग करती हैं तो उन्हें हार्मोनल समस्या, ब्रैस्ट कैंसर जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। आइए जानते हैं महिलाओं को योग करने से क्या-क्या फायदे होते हैं…

योग वजन कम करने में भी सहायक है, अधिकतर महिलाएं अनियमित खान-पान की वजह से मोटापे का शिकार हो जाती हैं और ऐसी महिलाओं के लिए योग बहुत ही फायदेमंद होता है। अगर कोई महिला प्रतिदिन योग करती है तो उसे मोटापे से भी छुटकारा मिलता है। 

जो महिलाएं नियमित योग करती हैं उन्हें पीरियड्स के समय पेट दर्द, अनियमित चक्र और एलर्जी जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

कामकाजी महिलाओं को योग करने से तनाव से राहत मिलती है, सुबह किए गए योग से पूरे दिन महिलाएं सक्रिय रहती हैं और हर काम को मन लगाकर करती हैं, वहीं योग करने से रात को नींद भी अच्छी आती है।