Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

यश चोपड़ा फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ, 3000 मजदूरों के बैंक खातों में इतनी धनराशि करेगा ट्रांसफर

कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन की वजह से फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान से गुजरना पड़ रहा है। काफी समय से सिनेमाघर बंद और शूटिंग भी बंद है। जिससे दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजगार का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में कई स्टार्स और संगठन इन मजदूरों की आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं। जिसमे अब यश चोपड़ा फाउंडेशन का नाम भी जुड़ गया है।

यश चोपड़ा फाउंडेशन ने दिहाड़ी मजदूरों के बैंक खातों में 5000 रुपये ट्रांसफर करने का फैसला किया है। ताकि इस मुश्किल घड़ी में उन्हें कुछ आर्थिक मदद मिल सके। फाउंडेशन करीब 3000 मजदूरों की आर्थिक मदद करेगा।

यश चोपड़ा फाउंडेशन की ओर से शेयर की गई जानकारी के अनुसार, इन 3000 मजदूरों में महिला कलाकार संघ के 250 सदस्य, जूनियर आर्टिस्ट एसोसिएशन के 250 सदस्य और फिल्म स्टूडियोज सेटिंग और मजदूर संघ के 2500 सदस्य शामिल है। फाउंडेशन की इस पहल से काफी वर्कर्स को फायदा मिलेगा। इससे पहले कई स्टार्स ने पीएम केयर फंड में करोड़ों रुपये दान कर दिए हैं और कोरोना वायरस की जंग में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

आपको बता दें कि पहले सलमान खान ने दिहाड़ी मजदूरों को आर्थिक रुप से मदद करने का फैसला किया है। उन्होंने 25 हजार मजदूरों की अकाउंट डिटेल्स मांगी, जिससे वो डायरेक्ट उनके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सके। सलमान खान ने अपने NGO बीइंग ह्यूमन के जरिए पैसे डोनेट करने का फैसला किया है। सलमान NGO बीइंग ह्यूमन के जरिए FWICE आर्गेनाईजेशन तक पहुंचे और मजदूरों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया।