Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सरकारी मदद मिले तो कुश्ती का हो विकास : द ग्रेट खली

 

मथुरा। डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारत का नाम रोशन करने वाले रेसलर द ग्रेट खली रविवार वृंदावन पहुंचे। उन्होंने जगत के पालनहार जन-जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी की पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मेरी वर्षों पुरानी इच्छा ठाकुरजी के दर्शन कर उनके समक्ष सिर झुकाकर उनका आशीर्वाद लेने से पूरी हो गई है। ब्रज के कण-कण में कुश्ती का वास है।

द ग्रेट खली ने बांके बिहारी महाराज की शरण के दर्शन करने के बाद परिवार की सुख समृद्धि की कामना की है। पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली में आने की उनकी इच्छा वर्षों पुरानी थी, जो आज बांके बिहारी के आशीर्वाद से पूर्ण हुई। ब्रजभूमि कुश्ती के जनक दाऊजी महाराज की लीला स्थली है। ब्रज के कण-कण में कुश्ती का वास है। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश के साथ-साथ कुश्ती का स्वरूप भी बदला है। कुश्ती बहुत प्राचीन होने के बावजूद अपना अस्तित्व बचाने के लिए प्रयासरत हैं। ऐसे में सरकारी स्तर पर कुश्ती को सहयोग दिए जाने की आवश्यकता है।