Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जर्मनी में मिले द्वितीय विश्वयुद्ध के बम, शहर से 14 हजार लोगों को हटाना पड़ा

 

बर्लिन। जर्मनी के दोटमंड शहर में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय के दो बम मिले हैं, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर करीब 14000 लोगों को वहां से हटा लिया गया है।

वहां के अधिकारियों ने शनिवार को चेतावनी जारी की थी कि युद्ध के दौरान मित्र देशों की सेनाओं ने इन बमों को यहां पर गिराया होगा। जो शहर के भारी आबादी वाले हिस्से में चार जगहों में दबे हो सकते हैं।

शहर के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया कि वर्कर्स को कंस्ट्रक्शन के दौरान इन दफन किए गए बमों के बारे में पता चला।

ये दोनों बम 250 किलो वज़नी हैं। इनमें से एक ब्रिटिश है और दूसरा अमेरिकन। इन बमों के मिलने के बाद दो और बमों की तलाश की जा रही है, जिनके बारे में अनुमान है कि उन्हें भी इन्हीं के साथ ही दफनाया गया होगा। एहतियातन, दो अस्पतालों को खाली करवा लिया गया है और रेल यातायात को रोक दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि जर्मनी में द्वितीय विश्वयुद्ध के बमों का मिलना कोई नई बात नहीं है और अब तो यहां के लोग भी इसके अभ्यस्त हो चुके हैं। जब भी ऐसे बम पाए जाते हैं, लोगों की सुरक्षा के लिए इलाके को खाली करवाना पड़ता है।

इससे पहले सितम्बर 2019 में भी 250 किलो का बम बरामद हुआ था जिसके कारण 15 हजार लोगों को वहां से हटाना पड़ा था। फ्रैंकफर्ट में 2017 में 65000 लोगों को हटाना पड़ा था क्योंकि वहां से 1.4 टन का एक बम बरामद हुआ था। ये अभी तक बरामद हुए बमों में सबसे बड़ा बम था।