Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मंदिर के कमरे में महिला से दुष्कर्म

 

 

जोधपुर। देचू पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ मंदिर के कमरे में दुष्कर्म का मामले सामने आया है। घटना 13 सितम्‍बर की है। पीड़ि़त महिला की तरफ से सोमवार रात में पुलिस में प्राथमिकी दी गई। उसका मंगलवार को मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

मंगलवार को देचू पुलिस ने बताया कि एक महिला ने तहरीर में बताया कि उसके गांव में स्थित मंदिर में वह 13 सितम्बर की शाम की समय गई थी। तब मंदिर में बैठे बुधाराम भील ने उसको अकेली देखकर दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपित ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जाता है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में लगी है।