Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

महिला ने पेट्रोल छिड़क कर विवाहिता को जिंदा जलाया

 

 

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। पर्यटन नगरी मनाली में एक सनकी महिला ने ढाबा संचालक महिला पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। महिला ने इस वारदात को किस कारण से अंजाम दिया इस बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद घाटी में सनसनी फैल गई है।

घटना मंगलवार सुबह उस दौरान हुई जब महिला अपने ढाबे में काम कर रही थी कि उसी समय वहां एक महिला आई व स्कूटी से पेट्रोल निकाल कर उसने महिला पर छिड़क कर आग लगा दी।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा तुरन्त आग में झुलस रही महिला की आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया लेकिन बाबजूद इसके महिला आग की लपटों में बुरी तरह से झुलस गई।

महिला को तुरन्त इलाज़ के लिए मिशन अस्पताल में पहुंचाया गया जहां डाक्टर द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद पेट्रोल फेंकने वाली महिका द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास किया गया।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि महिला रामदेई की शादी ओट, मंडी निवासी शिवराम के साथ हुई है तथा महिला मनाली में ढाबा चलाती है। महिला आग से करीब 25 प्रतिशत झुलस चुकी है। पुलिस ने शिबू राम निवासी खोलानाला, बालीचौकी जिला मंडी के बयान के आधार पर आरोपी महिला किरण निवासी नग्गर के विरुद्ध भारतीय दंड सहिंता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।