Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

नागरिकता कानून का विरोध बंद कर दूंगा, औवेसी ने ऐसा क्यों कहा

नई दिल्लीः नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद देश के कई राज्यों में हो रहे हिंस प्रदर्शन पर हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया है। उन्हांने कहा कि अगर प्रदर्शनकारी हिंसा करते हैं तो वह अपने को इससे अलग कर लेंगे।

ओवैसी ने कहा है कि नागरिकता कानून का विरोध करना हमारा हक है लेकिन ये ध्यान रखा जाना चाहिए कि हिंसा किसी भी कीमत पर न हो। पुलिस से इजाजत लें और उसके बाद प्रदर्शन करें। नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में हिंसा और पुलिस कार्रवाई में मंगलुरू में दो लोगों की मौत को लेकर हैदराबाद में यूनाइटेड मुस्लिम एक्शन कमेटी की बैठक में उन्होंने ये बात कही।

ओवैसी ने कहा कि विरोध जताना किसी भी नागरिक का हक है लेकिन हिंसा की निंदा करते हैं। विरोध प्रदर्शन किया जाना चाहिए, लेकिन शांति बनाए रखने पर ही यह सफल होगा। एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि विरोध पुलिस की अनुमति लेने के बाद ही करें।

बता दें कि बीते गुरूवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, दिल्ली में हिंसा हुई, मंगलुरु में पुलिस की गोली से दो लोगों की मौत हो गई। ओवैसी ने कहा कि अगर प्रदर्शन के दौरान हिंसा होती है तो हम इससे खुद को अलग कर लेंगे। बता दें कि बीते गुरुवार को नागरिकता कानून के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान कर्नाटक के मंगलुरू में हिंसा हुई थी। पुलिस फायरिंग में दो लोगों की जान चली गई थी। जिसके बाद मंगलुरू के पांच पुलिस थानों में कर्फ्यू लगाया गया है। लखनऊ, संभल और उत्तर प्रदेश के भी कई हिस्सों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई।