Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एक टॉपलेस परेड से इस देश का राजा किसी भी महिला को बना लेता है अपनी पत्नी

दुनिया जागरण|

अफ्रीकी देश स्वाजिलैंड (नया नाम ईस्वातिनी) चर्चा में है। कुछ वेबसाइट ने ऐसी खबर दी थी कि स्वाजिलैंड के राजा ने आदेश दिया कि दो से कम पत्नियां होने पर पुरुष को जेल में डाल दिया जाएगा। हालांकि, स्वाजिलैंड की राजशाही ने इस खबर को गलत बताया है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि स्वाजिलैंड में बहुविवाह वैध है और यहां के राजा की खुद 14 पत्नियां हैं। राजा के पत्नी चुनने की प्रथा भी काफी अजीब है और इस पर सवाल उठते रहे हैं। स्वाजिलैंड पूरी तरह राजशाही वाला दुनिया का आखिरी देश है।

यहां के राजा मस्वति-3 पर लैविश लाइफस्टाइल एन्जॉय करने के आरोप लगते रहे हैं जबकि स्वाजिलैंड की 63 फीसदी आबादी गरीबी में रहती है। स्वाजिलैंड के राजा मस्वति-3 की 14 पत्नियां हैं। उनके 25 से अधिक बच्चे हैं। इससे पहले राजा की कुल 15 पत्नियां थीं, लेकिन बीते साल एक पत्नी की मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 37 साल की सेंतनी मसान्गो ने कथित तौर से आत्महत्या कर ली थी। स्वाजिलैंड में हर साल रीड डांस सेरेमनी आयोजित की जाती है। तकरीबन सितंबर में आयोजित होने वाली इस सेरेमनी में हजारों की संख्या में (40 हजार तक) वर्जिन लड़कियां हिस्सा लेती हैं।