Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

क्या आपको पता है कि 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस?, जबकि इन देशों में अलग-अलग दिन होता है सेलिब्रेशन


नई दिल्ली। आज भारत में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। हर कोई आज अपने गुरू को याद कर या उनके पास जाकर उन्हें सम्मान देता है। हालांकि क्या आपको मालूम है कि आखिर 5 सितंबर को ही क्यों इस खास दिवस को मनाया जाता है। जबकि थाइलैंड में हर साल 16 जनवरी को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाताहै। वहीं चीन में 10 सितंबर को इस खास दिवस को मनाया जाता है।

यही नहीं अमेरिका में तो मई के पहले पूर्ण सप्ताह के मंगलवार को शिक्षक दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय टीचर्स डे का आयोजन 5 अक्टूबर को किया जाता है। हालांकि हर देशों का शिक्षक दिवस मनाने के पीछे उनकी अलग वजह होगी लेकिन भारत में शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है, आज हम आपको इस खास दिन के मौके पर इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती 5 सितंबर कोही होती है। जिसकी याद में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसके पीछे भी एक अलग वजह है। दरअसल एक बार उनके कुछ विद्यार्थी और दोस्तों ने उनसे कहा कि वह उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं।

जिस पर उन्होंने कहा था, ‘मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाए अगर मेरा जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए, तो मुझे गर्व महसूस होगा।’ बस फिर क्या था उसके बाद से उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में ही मनाया जाता है। बताते चलें कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद और महान दार्शनिक थे। उन्हें 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। साथ ही उन्हें 1954 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।