Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कांवड़ियों पर बरसते ‘फूल’ और ‘नमाज़’ पर बुलडोजर ऐसा क्यों : योगी सरकार

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इस यात्रा के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं  वहीं, गाज़ियाबाद और मेरठ में कावड़ियों पर पुष्प वर्षा भी की गई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर की गई व्यवस्थाों का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि शिवभक्त और आमजन को कोई असुविधा ना हो, इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्विटर पर बताया है, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के निर्देशानुसार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सम्पूर्ण कांवड़ मार्ग की सीसीटीवी निगरानी की जा रही है  जलमार्ग पर भी लगातार पेट्रोलिंग हो रही है। पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ ही मार्ग पर पानी एवं फूल भी बांटे जा रहे हैं।

 

मेरठ और गाज़ियाबाद पुलिस ने कांवड़ियों पर पुष्प बरसाने और उनके साथ तिरंगा कांवड़ यात्रा में शामिल होने की तस्वीरें पोस्ट की हैं। मेरठ में कई वरिष्ठ अधिकारी तिरंगे के साथ शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करते नज़र आए।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कांवड़ियों की सेवा में जुटे प्रशासन की आलोचना की है।

इन लोगों ने सार्वजनिक जगहों पर धार्मिक आयोजन किए जाने को लेकर योगी सरकार के हालिया बयानों और रवैये की ओर ध्यान दिलाने की कोशिश की है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कांवड़ यात्रा और लुलु मॉल में नमाज़ पढ़ने के बाद हुए विवाद को एक साथ रखकर सरकार के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार सुहासिनी हैदर ने कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा का वीडियो रिट्वीट करते हुए लिखा, आपके टैक्स के पैसे का इस्तेमाल हो रहा है।