Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

युद्ध के दौरान ,रूस के राष्ट्रपति पुतिन क्यों छुट्टी पर जा रहे है

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 2 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। अमेरिका समेत तमाम देश रूस को अलग-अलग तरह से घेरने पर लगे हैं, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी जिद पर कायम हैं और उन्होंने युद्ध विराम नहीं किया है, इस बीच खबर आ रही है कि युद्ध के दौरान ही पुतिन छुट्टी पर जा रहे हैं। पुतिन छुट्टी उन्होंने कैंसर का ऑपरेशन कराने के लिए ली है। पुतिन की गैरहाजिरी में रूस की कमान किसके हाथ में होगी, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, लेकिन कोई तो बागडोर संभालेंगे।

9 मई के बाद हो सकता है ऑपरेशन रूस के एक टेलीग्राम चैनल ने दावा किया है कि पुतिन के ऑपरेशन की जानकारी पुख्ता है, पुतिन को 18 महीने पहले पेट के कैंसर और पार्किंसन नाम की बीमारी का पता चला था, तब डॉक्टरों ने सर्जरी के लिए कहा था, लेकिन तब उन्होंने उसे टाल दिया था। अब वह 9 मई को विक्टरी डे परेड में अध्यक्ष के रूप में शामिल होने के बाद यह ऑपरेशन करा सकते हैं।

निकोलाई पेत्रुशेव पुतिन के सबसे करीबी माने जाते हैं, उन्होंने ही पुतिन को यह भरोसा दिलाया था कि यूक्रेन नव-नाज़ियों से भरा हुआ है, जो रूस के खिलाफ लगातार साजिश कर रहे हैं. इसके बाद ही पुतिन ने यूक्रेन पर हमला किया था.