Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कौशांबी सांसद को कौन बताएगा उल्टा सीधा झंडा की पहचान

*कौशांबी* बीते 8 वर्षों से कौशांबी लोकसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व कर रहे सांसद विनोद सोनकर को तिरंगा झंडा के उल्टा सीधा की पहचान नहीं है अब उन्हें तिरंगा झंडे की पहचान दूसरे व्यक्ति को बतानी पड़ रही है विनोद सोनकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय मंत्री भी हैं इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर पर भरोसा करके इन्हें त्रिपुरा राज्य का चुनाव प्रभारी भी बनाया था।

स्वतंत्रता दिवस गणतंत्र दिवस पर सांसद कौशांबी लगातार ध्वजारोहण कर रहे हैं लेकिन उसके बाद भी इन्हें तिरंगा झंडा की मान मर्यादा और उल्टे सीधे की पहचान नहीं है तिरंगा झंडा के उल्टा सीधा की पहचान ना होने पर सांसद विनोद सोनकर के कार्यों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है उल्टा झंडा लेकर मीटिंग में मौजूद सांसद को लोगों ने सीधा झंडा करने के लिए सलाह देना शुरू किया है जिस पर आम जनता के बीच में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी है

*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी 9838824938*