Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कौन हैं विदिशा मैत्रा, जिन्होंने UNGA में इमरान खान की बखिया उधेड़ दीं

 

 

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) सभागार में भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारत की प्रथम सचिव विदिशा मैत्रा ने कहा, ‘इमरान खान का भाषण भड़काऊ और उनकी बोली हर बात झूठ है, उनका भाषण नफरत से भरा।’

दरअसल भारत ने इमरान खान के यूएन में दिए गए संबोधन के जवाब में राइट ऑफ रिप्लाई (Right of Reply) का इस्तेमाल किया। इसके तहत यूएन में भारत सचिव विदिशा मैत्रा ने अपने पांच मिनट के भाषण के दौरान इमरान के दावों की बखिया उधेड़कर रख दी। इसके बाद पूरे देश में और सोशल मीडिया में विदिशा की जमकर तारीफ हो रही है।

चलिए जानते हैं कौन हैं विदिशा मैत्रा

विद‍िशा मैत्रा भारतीय विदेश सेवा (IFS) के 2009 बैच की अधिकारी हैं। उन्‍होंने 2008 में सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की थी। पूरे देश में उनकी 39वीं रैंक थी। 2009 में उन्‍हें विदेश मंत्रालय में ‘बेस्‍ट ऑफिसर ट्रेनी’ का गोल्‍ड मेडल मिला था।

‘परमानेंट मिशन ऑफ इंडिया टू द यूएन’ की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र में पोस्टिंग के बाद विद‍िशा को सुरक्षा परिषद रिफॉर्म से जुड़े मुद्दे देखने की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वो सिक्युरिटी काउंसिल (पड़ोस/क्षेत्रीय) से जुड़े मुद्दे देखती हैं। साथ ही विशेष राजनीतिक मिशन में उनकी अहम भूमिका रहती है।

विद‍िशा को गुट निरपेक्ष देशों के साथ समन्वय, शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र के जरिए दुनिया के नामी-गिरामी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थान से संपर्क करने का दायित्व भी उनके पास है।